दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता : अनुराग ठाकुर

Sunday, Feb 25, 2024 - 10:57 PM (IST)

देहरा (राजीव): केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल दुनिया में सबसे ज्यादा झूठ बोलने वाले नेता हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का उदय कांग्रेस के भ्रष्टाचार का खुलासा करके हुआ है, अब वह पार्टी कांग्रेस के साथ गले मिल रही है। अनुराग ठाकुर ने उक्त शब्द रविवार को देहरा में भाजपा कार्यकर्त्ताओं से बैठक के बाद कहे। अनुराग ने कहा कि केजरीवाल ने बेटी की कसम खाकर कहा था कि कभी राजनीति में नहीं आऊंगा। कभी कांग्रेस के साथ हाथ न मिलाने का संकल्प लेने वाली आम आदमी पार्टी अब कांग्रेस के साथ गले मिलकर चल रही है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल भ्रष्टाचार के दलदल में फंस चुके हैं और उनके कई नेता जेल में हैं। इसलिए अब उन्होंने एक और भ्रष्टाचारी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। 

राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाय लोक हित में कार्य करे सुक्खू सरकार
अनुराग ठाकुर ने प्रदेश सरकार को लेकर कहा कि सुक्खू सरकार को राजनीतिक रोटियां सेंकने की बजाय लोक हित में कार्य करना चाहिए। किसान आंदोलन पर अनुराग ने कहा कि मोदी सरकार हमेशा किसानों की हितैषी रही है तथा मोदी सरकार ने किसानों के लिए जो काम किया है, वह आज तक कोई सरकार नहीं कर पाई है। केंद्रीय विश्वविद्यालय पर अनुराग ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पैसा जमा करवाना है और यदि प्रदेश सरकार पैसा जमा करवा देती है तो शीघ्र ही धर्मशाला में भी सैंट्रल यूनिवर्सिटी का काम शुरू हो जाएगा।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay