रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्त बेहद खुश : अनुराग ठाकुर

Tuesday, Jan 23, 2024 - 07:57 PM (IST)

बिलासपुर (राम सिंह): अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से देश और दुनिया के करोड़ों राम भक्त बेहद खुश और उत्साहित हैं। लगभग 500 वर्षों का इंतजार खत्म होने के साथ ही एक बड़ी प्रतिज्ञा भी पूरी हुई है। यह बात केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कही। मंगलवार को बिलासपुर में भाजपा आईटी एवं सोशल मीडिया विभाग की बैठक में भाग लेने पहुंचे अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कहा कि अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर करोड़ों राम भक्तों का लगभग 500 वर्षों का इंतजार अब खत्म हो गया है। 

कांग्रेस समेत अन्य विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए अनुराग ठाकुर ने कहा कि कई लोग श्रीराम को काल्पनिक चरित्र बताते हुए वहां फिर से बाबरी मस्जिद बनाने की बात करते थे। वे रामसेतु के अस्तित्व पर भी सवाल उठाते थे। इतना ही नहीं, अदालत में रामलला का पक्ष कमजोर करने के लिए भी उन लोगों ने कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मौके पर नयनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, सदर के विधायक त्रिलोक जम्वाल एवं भाजपा आईटी सैल के प्रदेश संयोजक अनिल डढवाल भी मौजूद थे।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here
 

Content Writer

Vijay