केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने की घोषणा, घुमारवीं में बनेगा इंडोर स्टेडियम

Wednesday, Jan 03, 2024 - 10:43 PM (IST)

घुमारवीं (केशव/राकेश): बुधवार को घुमारवीं के एक निजी पैलेस के प्रांगण में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री व हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में सांसद खेल महाकुंभ का समापन समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मुख्यातिथि के रूप में भाग लिया। सबसे पहले सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यातिथि जयराम ठाकुर को सम्मानित किया। अनुराग ने अपने संबोधन में कहा कि केंद्र में जब से मोदी सरकार बनी है, तब से हर साल इस खेल महाकुंभ में लगभग 20 प्रतिशत खिलाड़ियों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने घुमारवीं में जल्दी ही एक शानदार इंडोर स्टेडियम बनाने की भी घोषणा की। अनुराग ठाकुर ने सांसद खेल महाकुंभ में विजेताओं नकद पुरस्कार राशि से सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह, राजेंद्र गर्ग, विधायक रणधीर शर्मा, जेआर कटवाल, त्रिलोक जम्वाल, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान, पूर्व विधायक सुभाष ठाकुर व महेंद्र धर्माणी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 

अनुराग ने बुधवार को भोरंज विधानसभा क्षेत्र के पट्टा सैक्टर की मीटिंग ली। इस मीटिंग में उनके साथ जसवां-प्रागपुर के विधायक बिक्रम ठाकुर, भोरंज विधानसभा के दोनों पूर्व विधायक डाॅ. अनिल धीमान, कमलेश कुमारी, संसदीय क्षेत्र के प्रभारी सुमित शर्मा, जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा, जिला महामंत्री राकेश ठाकुर, भोरंज भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक ठाकुर, मंडल महामंत्री विपिन अग्निहोत्री, अजय शर्मा सहित सभी ग्राम केंद्र से आए हुए ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष व बीएलए उपस्थित रहे। केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay