हिमाचल में पहले से भी अधिक सीटें जीतकर भाजपा बनाएगी सरकार : अनुराग

punjabkesari.in Tuesday, Jul 12, 2022 - 11:56 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में भाजपा पहले से भी अधिक सीटें जीतकर फिर सरकार बनाएगी। ऊना के हरोली क्षेत्र में पहुंचे केन्द्रीय मंत्री पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत संगठन है और कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही पार्टी चुनाव जीतती है। वह हर क्षेत्र में संगठन के पास पहुंच रहे हैं और सभी कार्यकर्ताओं से फीडबैक भी ले रहे हैं। राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री पर चीन से डरने के आरोपों के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा एक देश के बारे में बोलने से बचती रही है। जब चीन सीमा पर अतिक्रमण की नीति अपना रहा था, भारतीय वीर सैनिक चीन को कड़ा जवाब और चुनौती दे रहे थे, ऐसे समय में कांग्रेस नेता राहुल गांधी चीन के एम्बैसेडर के साथ मिलकर चाइनीज सूप पी रहे थे। कौन किसके साथ है, यह देश 1962 से 2014 तक देखता आया है।

मोदी ने सेना काे दी बुलेट प्रूफ जैकेट
कांग्रेस पार्टी ने न तो कभी भारतीय सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट दी और न ही अच्छे हथियार उपलब्ध करवाए। यह प्रधानमंत्री मोदी ही हैं जिन्होंने भारतीय सेना का मनोबल बढ़ाया है। सेना को बुलेट प्रूफ जैकेट दीं। आधुनिक हथियार उपलब्ध करवाए गए। देश को लड़ाकू विमान मिले। कांग्रेस के नेता अपनी सरकार के समय सेना को अच्छे उपकरण मुहैया करवाने की बजाय तमाम चीजें उपलब्ध करवाने के लिए कमीशन और घूस ढूंढने का ही प्रयास करते रहे। 

अग्निवीरों को प्राथमिकता पर मिलेंगे नौकरी के अवसर
अग्निपथ योजना को देश की जरूरत करार देते हुए केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि अग्निवीरों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। एक वर्ष में ही 46000 सैनिक भर्ती किए जाएंगे। सेना की औसतन आयु कम होगी, 25 प्रतिशत सैनिक 15 वर्ष के लिए चयनित होंगे तो 75 प्रतिशत अग्निवीरों को 4 वर्ष के बाद केन्द्रीय रिजर्व बलों, रक्षा, गृह मंत्रालय सहित कार्पोरेट और पीएसयू व राज्य सरकारों में फिर से प्राथमिकता के आधार पर नौकरी के अवसर मिलेंगे। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News