अनुराग ठाकुर ने खेलों से लेकर राजनीति में बनाई अपनी अगल पहचान

punjabkesari.in Saturday, Oct 23, 2021 - 09:15 PM (IST)

हमीरपुर (राजीव): देवभूमि हिमाचल को देश में ही नही पूरी दुनिया में नई पहचान दिलाने वाले वीर भूमि हमीरपुर के सपूत केंद्रीय युवा, खेल व सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर का रविवार को 47वां जन्मदिन है। प्रदेश में ही नही बल्कि पूरे देश में युवा वर्ग व खेल प्रेमियों सहित राजनीतिज्ञ के साथ ही अन्य लोग अनुराग ठाकुर का जन्मदिन अपने-अपने तरीके से मनाने जा रहे हैं। अनुराग ठाकुर के गृह जिला हमीरपुर में उनके 47वें जन्मदिन पर 47 खेल प्रतियोगिताओ का आयोजन किया जा रहा है तो कहीं ब्लड डोनेट कैंप तथा कहीं अस्पतालों में मरीजों को फल बांट कर भाजपा कार्यकर्ता अनुराग ठाकुर का जन्मदिन मनाएंगे।

अनुराग ठाकुर प्रदेश व देश की राजनीति में एक चमकते हुए सितारे के रूप में उभर कर सामने आए हैं। अनुराग ठाकुर की साफ छवि और तेजतर्रार वक्ता होने के साथ ही उनकी राजनीतिक काबलियत का हर कोई कायल है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई भाजपा के बड़े नेता अनुराग ठाकुर की तारीफ करने से पीछे नही रहते हैं।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने हिमाचल का गौरव पूरे देश में ही नहीं बल्कि दुनिया मे बढ़ाया है। अनुराग ठाकुर द्वारा धर्मशाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाने से हिमाचल को दुनिया में पर्यटन की दृष्टि से नई पहचान मिली है। इसके चलते हिमाचल में देश और विदेशों से काफी तादाद में पर्यटक आ रहे हैं। वहीं अब अनुराग ठाकुर हिमाचल को देवभूमि से खेल भूमि बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे है तथा अनुराग ठाकुर का इतिहास है कि वह जो ठान लेते हैं उसे पूरा करके ही दम लेते हैं।

अनुराग ठाकुर की बढ़ती लोकप्रियता के चलते हिमाचल की जनता भी अनुराग ठाकुर को भविष्य के रूप में देख रही है। वहीं वर्तमान समय मे अनुराग ठाकुर लोकप्रियता में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और प्रेम कुमार धूमल से भी आगे निकलते दिख रहे हैं क्योंकि जिस तरह उनकी आशीर्वाद यात्रा में जनसैलाब उमड़ा वह उनकी लोकप्रियता का ही उदहारण है। वहीं हिमाचल की जनता भी अनुराग ठाकुर की कायल है तथा उनसे मिलना और उनके साथ हर कोई सैल्फी लेना चाहता है। अनुराग ठाकुर भी अपने चाहने वालों को निराश नहीं करते हैं और उनकी हर चाहत पूरी करते हैं। यही कारण है कि आज अनुराग ठाकुर अन्य नेताओं से अलग दिखते हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News