सैनिटाइजेशन के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध करवा रही सर्वकल्याकारी संस्था

punjabkesari.in Wednesday, May 12, 2021 - 05:28 PM (IST)

हमीरपुर : सर्व कल्याणकारी संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सुजानपुर के विधायक राजेंद्र राणा के दिशानिर्देशानुसार सर्वकल्याणकारी संस्था एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा कोविड-19 के बढ़ते मामलों पर सुजानपुर में जनसेवा का कार्य युद्ध स्तर पर जारी रखा है। इसी कड़ी में इन दिनों, जहां भी कोरोना संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं, उस क्षेत्र में संस्था व पार्टी के कार्यकर्ता जाकर संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज कर कोरोना संक्रमित प्रभावित परिवारों को खाद्य सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। संस्था के जिलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर ने बताया कि बुधवार को सुजानपुर विस क्षेत्र के विभिन्न इलाकों भटेरा, वार्ड नं 3 सुजानपुर, कोट, छैल, पटलांन्दर, डेरा पंचायत के जोल, पनोह में जाकर सैनिटाइजेशन का कार्य पूरा कर खाद्य सामग्री वितरित की गई। विधायक राजेंद्र राणा ने बताया कि संस्था के माध्यम से यह कार्य तब तक जारी रहेगा, जब तक की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में नहीं आती। उन्होंने जनता से भी आग्रह किया कि कोविड-19 एडवाइजरी का पूरी तरह पालन करें तथा बेवजह घर से बाहर न निकलें। इसी दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैप्टन ज्योति प्रकाश, महासचिव डॉ अशोक राणा, प्यार चंद राणा, सुजानपुर वार्ड नं 3 के पार्षद दीप कुमार, किशोर चंद, ज़िला परिषद सदस्य सुमन देवी मौजूद रहे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News