बेरोजगारों के लिए प्रेरणा बनी ममता, हर साल कमा रही लाखों (PICS)

Monday, Sep 10, 2018 - 02:39 PM (IST)

नाहन (सतीश): लक्ष्य अगर ऊंचा हो और हौसले के साथ मन में कुछ कर गुजरने की तमन्ना हो तो कोई भी मुश्किल राह की बाधा नहीं बन सकती। कुछ ऐसा ही उदहारण पेश किया है विकासखंड पांवटा साहिब के माजरा पंचायत की ममता देवी ने। उन्होंने अपनी चार बीघा कृषि भूमि के किनारों में केले की खेती करनी शुरू की जिसके बाद से उसकी आर्थिक दशा में सुधार होने लगा।


सालभर में ममता करीब सवा लाख की अतिरिक्त आय केले बेच कर कमा रही है। इसकी खेती से न केवल ममता के परिवार की आर्थिक दशा में सुधार हुआ है बल्कि केले के पत्ते आदि उसके पशुओं के चारे के काम भी आते हैं।


ममता का कहना है कि पांवटा साहिब जैसे समतल क्षेत्र में किसान पारम्परिक खेती के साथ-साथ केले की खेती कर आर्थिक दशा में सुधार कर सकते हैं। 

Ekta