बेकाबू होकर ट्रक से टकराई कार, 5 लोग घायल

Saturday, Aug 04, 2018 - 06:36 PM (IST)

पालमपुर: पालमपुर में शनिवार दोपहर को एक कार आई.टी.आई. पालमपुर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें सवार 5 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार यह गाड़ी दो-तीन जगह टकराई तथा एक ट्रक के आगे टकराकर खड़ी हो गई। ऐसा माना जा रहा है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण यह हादसा हो गया। इस गाड़ी में 2 लोग रझूं, 2 पुढ़बा तथा एक व्यक्ति पालमपुर का बताया जा रहा है। घायलों को पालमपुर के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। घटना की पुष्टि करते हुए एस.एच.ओ. भूपिंद्र ठाकुर ने कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा घायलों का पालमपुर अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Vijay