अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकराई कार, चालक गंभीर घायल

Saturday, Aug 25, 2018 - 10:40 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): अम्ब में हुई सड़क दुर्घटना में दिल्ली निवासी एक व्यक्ति बुरी तरह से जख्मी हुआ है, जबकि कार के अगले भाग के परखच्चे उड़ गए हैं। गंभीरावस्था में उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना रैफर कर दिया है। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार रात्रि ऊना रोड अम्ब में शहीद कारगिल मनोहर राणा फिलिंग स्टेशन के आगे हाईवे पर एक कार अनियंत्रित होकर पैरापिट से टकरा गई।

क्षतिग्रस्त कार में फंस गया था चालक
सड़क हादसे में बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई कार में फंसे चालक को बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह सड़क हादसा हुआ उस समय भारी बारिश पड़ रही थी। इस सड़क हादसे में कार चालक गंगा प्रसाद पुत्र बाबू लाल निवासी अशोक विहार (नई दिल्ली) को गंभीर चोटें आई हैं। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Vijay