चंडीगढ़ मनाली हाइवे पर ढाबे में जा घुसा अनियंत्रित कैंटर

punjabkesari.in Friday, Jul 09, 2021 - 10:32 AM (IST)

स्वारघाट (पवन) : एनएच 205 चंडीगढ़ मनाली पर हादसे रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब अगली कड़ी में शुक्रवार तड़के एक कैंटर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने एक ढाबे में जा घुसा। हादसा स्वारघाट के समीप धारकांशी नामक स्थान पर घटा जहां अभी ढाबा मालिक नींद में ही थे कि जोर से धमाके की आवाज आई और देखा तो एक कैंटर खिड़की तोड़कर उनके ढाबे में जा घुसा था। गनीमत यह रही कि हादसे में मालिक सहित सो रहे अन्य सदस्यों को गंभीर चोटें नहीं पहुंची। कैंटर चालक के अनुसार हादसे का कारण ब्रेक फेल रहा जिसके बाद उतराई होने से कैंटर संभल नहीं पाया और सीधा ढाबे में जा घुसा। यह कैंटर लुधियाना से ट्रांसपोर्ट का सामान लेकर सुंदरनगर जा रहा था। सूचना मिलते ही स्वारघाट पुलिस द्वारा भी घटनास्थल का दौरा किया गया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News