21 करोड़ में नीलाम हुए ऊना के टोल बैरियर

Thursday, Mar 28, 2019 - 12:59 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): वित्त वर्ष 2019-20 के लिए वार्षिक टोल नीलामी एवं निविदा प्रक्रिया आज यहां आबकारी एवं कराधान कार्यालय में डी.सी. राकेश कुमार प्रजापति की अध्यक्षता में संपन्न हुई। राज्य कर एवं आबकारी विभाग के सहायक आयुक्त प्रदीप शर्मा ने बताया कि जिला भर के टोल नाकों को 2 इकाइयों मैहतपुर इकाई तथा गगरेट इकाई में बांटा गया है। इन दोनों टोल इकाइयों की नीलामी के लिए 19 करोड़ 61 लाख 2 हजार 500 रुपए का आरक्षित मूल्य रखा गया था, जबकि यह दोनों इकाइयां 12 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 20 करोड़ 91 लाख 99 हजार 999 रुपए में नीलाम हुईं। 

उन्होंने बताया कि मैहतपुर टोल इकाई की नीलामी 9.77 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 12 करोड़ 70 लाख रुपए में हुई, जिसके लिए अधिकतम बोली रमन कुमार निवासी नंगल की रही। मैहतपुर टोल इकाई के लिए 11 करोड़ 56 लाख 92 हजार 500 रुपए आरक्षित मूल्य रखा गया था। वहीं गगरेट टोल इकाई की नीलामी 2.23 प्रतिशत वृद्धि के साथ 8 करोड़ 21 लाख 99 हजार 999 रुपए में हुई, जिसके लिए अधिकतम बोली अनिल कुमार निवासी कांगड़ा की रही। गगरेट टोल इकाई के लिए 8 करोड़ 4 लाख 10 हजार रुपए का आरक्षित मूल्य रखा गया था।


 

Ekta