नशे के खिलाफ दौड़ा ऊना, युवाओं और अधिकारियों ने भी लिया हिस्सा

Sunday, Dec 30, 2018 - 11:59 AM (IST)

ऊना (अमित): पंजाब के साथ सटे जिला ऊना के हरोली क्षेत्र में लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए हरोली प्रशासन द्वारा मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। मैराथन को राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष राम कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इसमें युवाओं के साथ-साथ अधिकारियों ने भी दौड़ लगाई। पालकवाह से मैराथन शुरू हुई और पांच किलोमीटर की दौड़ लगाने के बाद टाहलीवाल में मैराथन का समापन हुआ। मैराथन में पहले तीन स्थानों पर रहने वाले युवाओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया। 


राज्य उद्योग निगम के उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार ने कहा कि पिछले 6 वर्षो के दौरान हरोली क्षेत्र में नशे का प्रचलन बहुत बढ़ गया था, लेकिन अब पुलिस नशे के सौदागरों की धरपकड़ के साथ-साथ जनता को जागरूक करने के लिए भी विशेष अभियान चला रही है। वहीं डीएसपी हरोली कुलविंदर सिंह ने बताया कि हरोली पुलिस नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाए हुए हैं। डीएसपी ने बताया कि नशे के धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के अलावा पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान भी छेड़ा गया है।

Ekta