महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से गूंजा ऊना

punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2022 - 03:53 PM (IST)

ऊना (अमित): महाशिवरात्रि के पर्व पर मंगलवार को जिला ऊना बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। इस दौरान जिला के सैंकड़ों मंदिरों में हजारों की तादाद में भक्तों ने माथा टेका। सुबह तड़के से ही जिला के शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़नी शुरू हो गई।
PunjabKesari, Crowd Image

वहीं ऊना के प्रमुख नौ ऐतिहासिक शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं का खूब जनसैलाब उमड़ा। जिला में स्थित नौ ऐतिहासिक शिव मंदिरों में गुरु द्रोणाचार्य की तपोभूमि के रूप में प्रसिद्ध गगरेट के शिवबाड़ी, बाबा गरीब नाथ मंदिर कोलका, चताड़ा में बनौड़े महादेव व अद्र्धनारीश्वर, तलमेहड़ा स्थित सदाशिव ध्यूंसर महादेव, बडूही में नीलकंठ महादेव, बंगाणा के चौमुखा महादेव, अरलू के सांडा महादेव और भगवान शिव की 81 फुट ऊंची प्रतिमा वाले महादेव मंदिर कोटला कलां में सुबह भौर फूटने से पहले ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगना शुरू हो गईं थीं।
PunjabKesari, Worship Image

श्रद्धालुओं ने शिवलिंग का जलाभिषेक करके पूजा-अर्चना की। शिवजी की पावन पिंडियों को पंचामृत स्नान करवाया गया। ऊना जिला के पौराणिक मंदिरों में हिमाचल ही नहीं पंजाब, हरियाणा और दिल्ली से आए श्रद्धालु भी नतमस्तक हुए। इनमें से अधिकतर मंदिर पांडव काल के माने जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि पांडवों ने अज्ञातवास के दौरान शिवालिक की पहाड़ियों पर स्थित इन मंदिरों का निर्माण किया था। मंदिरों में शीश निवाने आए श्रद्धालुओं की मानें तो भगवान भोले नाथ सभी की मनोकामना पूरी करते हैं।
PunjabKesari, Worship Image

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News