पंजाब से गिरफ्तार किए 2 उद्घोषित भगौड़े

punjabkesari.in Wednesday, Dec 11, 2019 - 07:44 PM (IST)

ऊना, (विशाल): पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में अदालत से भगौड़े घोषित अपराधियों को गिरफ्तार किया है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पहले मामले में धारा 498ए व 325 आई.पी.सी. के तहत आरोपी के खिलाफ हरोली थाना में मामला दर्ज हुआ था। 2 सितम्बर को अदालत द्वारा आरोपी निर्मल सिंह को भगौड़ा घोषित किया गया। इसको लालूवाल चौक से गिरफ्तार किया गया। दूसरे मामले में आरोपी जोसेफ आजाद को पुलिस ने माहिलपुर पंजाब से गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ हरोली थाना में आई.पी.सी. की धारा 279 व 337 के तहत मामला दर्ज किया था और अदालत द्वारा उसको भगौड़ा घोषित किया गया था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News