ऊना पुलिस को मिली बड़ी सफलता, हेरोइन की खेप के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार

Tuesday, Jun 13, 2017 - 04:19 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा): हिमाचल प्रदेश की ऊना पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। दरअसल नशे के खिलाफ छेड़े गए अभियान में पुलिस के हाथ दिल्ली तक पहुंच गए हैं। ऊना पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली से नशे की खेप के साथ एक नाइजीरियन को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी नाइजीरियन जेमस जोसफ से 217 ग्राम हेरोइन और 420 ग्राम संदिग्ध सफेद पाउडर सहित अन्य प्रकार के नशीले पदार्थ भी पकड़े है। वह आरोपी को गिरफ्तार कर ऊना ले आई है और इसे नशे की सप्लाई देने वालों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। नशे की इस खेप की कीमत लाखों में आंकी जा रही है। पुलिस को पहली दफा इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन पकड़ने में सफलता हासिल हुई है।


कुछ दिन पहले भी ड्रग तस्करी के मामले में दिल्ली से पकड़ा था एक नाइजीरियन 
एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पिछले दिनों दिल्ली से ड्रग तस्करी के मामले में एक नाइजीरियन युवक बोस्को को गिरफ्तार किया था। जो कि पुलिस रिमांड पर चल रहा है। जांच में खुलासा हुआ कि बोस्को भी दिल्ली में एक नशे के व्यापारी से ड्रग की सप्लाई लेता था। जिस पर पुलिस की एसआईयू टीम ने दिल्ली में दबिश देकर इसको पकड़ा है। एसपी ऊना अनुपम शर्मा पुलिस की माने तो आरोपी युवक जेमस फरवरी 2017 में बिजनेस बीजा पर भारत आया है। एसपी अनुपम शर्मा ने कहा कि पुलिस ने नशे के मामले में गिरफ्तार विदेशी युवक जेमस से पूछताछ कर रही है। अदालत में पेश कर इसके पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। ताकि मामले में अन्य खुलासे हो सकें।