दुराचार के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार

Monday, Dec 09, 2019 - 11:00 PM (IST)

ऊना, (विशाल): पिछले 3 वर्षों से दुराचार करने का आरोप लगाते हुए एक विधवा महिला ने एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस के पास शिकायत दी है। पुलिस ने मामला दर्ज करने के उपरांत आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में महिला ने कहा कि अपने ससुराल के गांव में वह उक्त व्यक्ति के संपर्क में आई थी और वह 3 साल से उसके साथ दुराचार कर रहा है। डी.एस.पी. हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है और आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है।

Kuldeep