ऊना का पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Monday, May 28, 2018 - 02:25 PM (IST)

ऊना :  जिला में पड़ रही प्रचंड गर्मी से लोग बेहाल हो रहे हैं। अधिकतम पारे के साथ-साथ अब न्यूनतम पारे ने भी अपना रंग दिखाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम पारे में 5.8 डिग्री की बढ़ौतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के सहायक अधिकारी विनोद शर्मा के मुताबिक रविवार को ऊना में अधिकतम पारा 43.6 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम पारा 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। शनिवार को अधिकतम पारा 44.2 डिग्री तो न्यूनतम पारा 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। दिन में प्रचंड गर्मी के बीच लोग परेशान हैं लेकिन अब न्यूनतम पारा बढ़ने के साथ ही लोगों की रात की नींद भी उड़ गई है।

पेड़ों की छांव के नीचे बैठकर लोग अपना समय काटते हैं
प्रचंड गर्मी से बचने के लिए लोग अब कई तरह के उपाय भी ढूंढने लगे हैं। यदि दिन के समय बिजली चली जाए तो हालत और भी खराब हो जाती है। ऐसे में कई जगह लोग पेड़ों की छांव के नीचे बैठकर अपना समय काटते हैं। पिछले कुछ दिनों से अधिकतम पारा 43 डिग्री से अधिक के उछाल पर है। ऐसे में लोग बेहद परेशान हो रहे हैं। दिन के समय तो सड़कें सुनसान दिखाई देती हैं और लोग घरों से निकलने से गुरेज कर रहे हैं।

kirti