वनगढ़ में कैदी ने जेल वार्डर को किया घायल

Monday, Sep 17, 2018 - 08:56 PM (IST)

ऊना: सब जेल वनगढ़ में एक विचाराधीन कैदी ने जेल वार्डर पर हमला कर उसको घायल कर दिया। जेल के अंदर हुई इस वारदात में जेल कर्मी बुरी तरह घायल हुआ है। ड्यूटी पर तैनात जेल वार्डर की कैदी ने वर्दी भी फाड़ दी है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है और जेल वार्डर को मैडीकल के लिए क्षेत्रीय अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।


पहले भी उक्त कैदी ने एक जेल कर्मी पर हमला किया था
जानकारी के अनुसार नंगलकलां निवासी महेश्वर सिंह पर हत्या का मामला चल रहा है। मामला अदालत में विचाराधीन चल रहा है और मौजूदा दौर में वह सब जेल वनगढ़ में बंद है। ड्यूटी के दौरान जेल वार्डर पर उसने अचानक हमला कर दिया। कुछ माह पहले भी उक्त कैदी ने एक जेल कर्मी पर हमला किया था और उस समय भी पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया था। ए.एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज किया है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Kuldeep