ऊना की गोबिंद झील में हो रही 'मौत की तैराकी' (Watch Video)

Friday, Aug 09, 2019 - 04:54 PM (IST)

ऊना (अमित): हिमाचल प्रदेश की सबसे बड़ी मानव निर्मित झील गोबिंद सागर में मौत की तैराकी हो रही है। सैकड़ों लोग रोजाना जान हथेली पर रख झील में अठखेलियां कर रहे हैं।


ऊना की झील पहले भी कई लोगों को निगल चुकी है। बावजूद इसके रोजाना लोग बेपरवाह होकर झील में डुबकियां लगा रहे हैं। वहीं प्रशासन ने भी अब तक हुए हादसों से मानों कोई सबक नहीं लिया है।

उन्होंने झील के किनारों पर सिर्फ चेतावनी बोर्ड लगाकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया है। वहीं डीसी ऊना का दावा है कि स्थानीय पंचायतों और पटवारियों को ऐसे मामलों पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


गोबिंद सागर झील में तैराकी किसी हादसे को न्यौता देने से कम नहीं है, क्योंकि मानसून के चलते झील का स्तर भी लगातार बढ़ रहा है। डीसी ऊना संदीप कुमार ने लोगों से गोबिंद सागर झील में ना जाने की अपील की है। लेकिन डीसी ऊना के निर्देश झील पर लागू होते दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Ekta