महिला कैदी के गर्भवती होने पर पुलिस ने बिठाई जांच

Monday, Feb 15, 2021 - 10:05 PM (IST)

ऊना (विशाल): एक मामले में विचाराधीन महिला कैदी के गर्भवती होने के मामले में पुलिस ने जांच बिठा दी है। सब जेल अधिकारियों की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले में जुट गई है। जानकारी के अनुसार सब जेल में महिला कैदी विचाराधीन है और इसी दौरान वह गर्भवती हुई और उसका गर्भपात करवाया गया। जेल में उसके संबंध कैसे और किससे बने और इस मामले में किसकी लापरवाही रही इसकी जांच करने में पुलिस जुटी हुई है। ए.एस.पी. विनोद कुमार ने बताया कि इस संबंध में मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Content Writer

Kuldeep