ऊंचाहार एक्सप्रैस को चंडीगढ़ की बजाय ऊना से चलाया जाए

Friday, Jan 04, 2019 - 06:04 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): ऊंचाहार एक्सप्रैस रेलगाड़ी को चंडीगढ़ की बजाय ऊना रेलवे स्टेशन से चलाए जाने के मामले को लेकर सांसद अनुराग ठाकुर ने केन्द्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। सांसद ने कहा है कि उनके क्षेत्र के तहत गांव चलोला के पूर्व इंस्पैक्टर महेन्द्र पाल सिंह ने इस संबंध में रेल मंत्री सहित बोर्ड के अन्य अधिकारियों को भी पत्र लिखे हैं। यह मांग जायज है। ऐसे में इस पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। महेन्द्र पाल पिछले काफी समय से रेलवे से जुड़े मामलों को उठाते आ रहे हैं।

Kuldeep