बिजली सप्लाई की तार जोड़ते करंट लगने से कामगार की मौत

Tuesday, Mar 24, 2020 - 10:42 PM (IST)

ऊना, (विशाल): कोरोना वायरस की एडवायजरी के चलते नालागढ़ से वापस घर लौटे एक उद्योग कामगार की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान विक्रमजीत सिंह (32) निवासी चलोला के रूप में हुई है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक लगभग 3 दिन पहले ही घर आया था और इसी दौरान उनकी दीवार गिर गई जिसके कारण उनके घर को जाने वाली विद्युत आपूर्ति की तार टूट गई। इस तार को वह स्वयं जोडऩे में लग गया और करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने के बाद उसको क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

Kuldeep