13 इंटरस्टेट बस रूट चलाएगा ऊना डिपो, 2 नए रूट किए शामिल

punjabkesari.in Saturday, Sep 19, 2020 - 04:38 PM (IST)

ऊना (मनोहर) : हिमाचल पथ परिवहन निगम के ऊना डिपो ने बार्डर खुलने पर इंटरस्टेट बस रूट चलाने का खाका तैयार कर लिया है। इंटरस्टेट बार्डर खुलने पर एचआरटीसी के ऊना डिपो द्वारा 13 रूट्स पर बसें चलाई जाएंगी। इसमें 2 नाइट रूट भी शामिल हैं। अभी तक ऊना डिपो का कोई भी नाइट रूट नहीं चल रहा है। बार्डर खुलने पर एचआरटीसी के मंडलीय कार्यालय द्वारा ऊना डिपो से रूट चलाने के लिए प्रपोजल मांगी गई थी। एचआरटीसी ऊना डिपो के अधिकारियों ने पूरा आंकलन करने के बाद 13 रूट्स पर बसें चलाने का प्रस्ताव मंडलीय कार्यालय हमीरपुर को भेजा है जहां से यह प्रस्ताव मुख्य कार्यालय शिमला भेजा गया है। जैसे ही बार्डर खुलेंगे और इंटरस्टेट बसें शुरू होंगी तो मुख्य कार्यालय से मंजूरी मिलने के बाद एचआरटीसी ऊना डिपो द्वारा 13 इंटरस्टेट बस रूट्स चलाए जाएंगे। 

इन रूट्स पर बसें चलाने की योजना

बार्डर खुलने के बाद एचआरटीसी द्वारा जिन रूट्स पर बसें चलाने की योजना है उनमें 3 रूट चंडीगढ़ के शामिल हैं। इसी तरह दिल्ली, हरिद्वार और पंजाब के रूटस पर ऊना डिपो द्वारा बसें चलाने की योजना है। जिन 13 इंटरस्टेट रूट्स पर बसें चलाने की योजना है उनमें सुबह साढ़े 5 बजे गौंदपुर से चंडीगढ़ के लिए और चंडीगढ़ से वापस इसी रूट पर 10:20 पर यह बस चलेगी। इसी तरह सुबह 6:40 पर भद्रकाली से चंडीगढ़ और फिर चंडीगढ़ से 12:45 पर इसी रूट पर यह बस चलेगी। सुबह 6:20 पर रिवाल्सर से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से 11.25 पर वापस इसी रूट पर, सुबह 6:40 पर ऊना से हरिद्वार वाया चंडीगढ़ बस चलेगी और फिर दूसरे दिन सुबह 6:20 पर हरिद्वार से ऊना के लिए यह बस वापस चलेगी।

सुबह 6 बजे कोटला से दिल्ली के लिए चलेगी बस

सुबह 6 बजे कोटला से दिल्ली के लिए बस चलेगी और दूसरे दिन दिल्ली से कोटला के लिए सुबह 7:50 पर वापस चलेगी। सुबह 5:40 पर होशियारपुर से तलवाड़ा और फिर दोपहर 12 बजे तलवाड़ा से वापस, सुबह 9:40 पर होशियारपुर से धनेटा और 2:30 पर इसी रूट पर वापस, सुबह 7:40 पर दौलतपुर से होशियारपुर और 11:30 पर इसी रूट पर वापस, सुबह 9:10 पर ऊना से होशियारपुर और वापस 11:27 पर, सुबह 6:40 पर चिंतपूर्णी से होशियारपुर और वापस 11:25 पर, दोपहर 2:20 पर ऊना से होशियारपुर और वापस 4:27 पर चलेगी। इसी तरह सायं 3:30 पर मनाली से अमृतसर के लिए रात्रि बस सेवा चलेगी और अमृतसर से 6:30 पर मनाली के लिए वापस चलेगी। इसी तरह सायं 6 बजे भंजारू से परवाणु रात्रि बस सेवा और भंजारू से परवाणु के लिए 645 पर नाइट बस चलेगी। 

वर्तमान में चल रहे 22 रूट

कोरोना काल में जब एचआरटीसी द्वारा बस रूट्स चलाए गए थे तो ऊना डिपो द्वारा शुरूआत में 41 रूटस पर बसें चलाई गई थी। इन रूटस पर सवारियों का रिस्पांस न मिलने के कारण एचआरटीसी द्वारा कई रूटस बंद कर दिए गए थे। एक बार तो कम होकर यह रूट्स 15 रह गए थे। इसके बाद जब धीरे-धीरे सवारियों का रिस्पांस मिलना शुरू हुआ तो धीरे-धीरे फिर से रूट्स बढ़ाए गए। अब यह रूट्स बढ़कर 22 हो गए हैं। यह 22 रूट सुबह निर्धारित स्थान के लिए चलते हैं और फिर सायं को वापस उसी स्थान के लिए चलते हैं। वहीं रविवार को सवारियां न मिलने के कारण एचआरटीसी द्वारा मात्र 6 रूट्स ही चलाए जा रहे हैं।

एचआरटीसी के ट्रैफिक मैनेजर दर्शन सिंह ने बताया कि मंडलीय कार्यालय द्वारा ऊना डिपो से बार्डर खुलने पर इंटरस्टेट बस रूट्स चलाए जाने की प्रपोजल मांगी गई थी। इस प्रपोजल पर काम करते हुए 13 रूट्स चलाने का प्रस्ताव मंडलीय कार्यालय को भेजा गया है। अभी तक ऊना डिपो की कोई भी नाइट सर्विस नहीं चल रही है। ऊना के आरएम जगरन्नाथ बधन ने बताया कि बार्डर खुलने पर एचआरटीसी ऊना डिपो द्वारा 3 रूट्स ऊना से चंडीगढ़ के लिए जलाए जाएंगे। यह रूट्स चंडीगढ़ के लिए चलेंगे और फिर वापस भी आएंगे। इसी तरह ऊना से दिल्ली के लिए एक रूट और बाकी रूट पंजाब क्षेत्र के हैं। इनमें 2 रूट भी शामिल किए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

prashant sharma

Recommended News

Related News