लखीमपुर की घटना को लेकर उग्र हुई ऊना कांग्रेस, नेता प्रतिपक्ष धरने में हुए शामिल

punjabkesari.in Tuesday, Oct 05, 2021 - 03:19 PM (IST)

ऊना (अमित शर्मा) : उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना में मारे गए किसानों के मामले को लेकर ऊना कांग्रेस भी उग्र हो उठी है। आज जिला मुख्यालय के एमसी पार्क के बाहर नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अगुवाई में कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर लताड़ लगाते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकारें अब बेकाबू हो चुके हैं और लोगों को कुचलना शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री के बेटे की कार ने कितने लोगों को लखीमपुर में रौंद दिया और भाजपा के नेता इस मामले को सौदेबाजी का रूप देने में जुटे हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को कुचलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जानी चाहिए और केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त करना चाहिए। उन्होंने कहा यदि भाजपा सरकारों ने इस मामले पर लीपापोती करने का प्रयास किया तो कांग्रेस उग्र जन आंदोलन खड़ा करेगी। 

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में हुई घटना के विरोध में कांग्रेसी प्रचंड हो उठी है। मंगलवार को जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री और जिला कांग्रेस अध्यक्ष राणा रणजीत सिंह की अगुवाई में कांग्रेस जनों ने लखीमपुर की घटना को लेकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी भी की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि भाजपा सरकार दमनकारी नीतियों के बाद अब लोगों को कुचलने पर उतारू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करती है और यह मांग करती है कि लखीमपुर में किसानों को कुचलने वाले व्यक्ति के खिलाफ कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए और मृतकों और उनके परिजनों को इंसाफ दिलाया जाए। वहीँ केंद्रीय राज्य मंत्री को मंत्री पद से बर्खास्त किया जाये। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप जड़ा कि लखीमपुर में हुई घटना के बाद भाजपा सरकार का असली चेहरा बेनकाब हो गया है। उन्होंने कहा कि यही नहीं सत्तासीन सरकार ने कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी को भी गैरकानूनी तरीके से हिरासत में रखा हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के हर तरह के हथकंडे का कांग्रेस हर स्तर पर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि मृतकों और उनके परिजनों को इंसाफ दिलाने के लिए यदि आवश्यकता पड़ी तो कांग्रेसी समूचे देश में जन आंदोलन खड़ा करने से भी गुरेज नहीं करेगी।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

prashant sharma

Recommended News

Related News