ऊना BJP ने अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन कर दी श्रद्धांजलि (Video)

Monday, Aug 26, 2019 - 04:32 PM (IST)

ऊना (अमित): ऊना भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रो राम कुमार सहित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना भी की। भाजपा प्रवक्ता प्रो. राम कुमार ने भाजपा कार्यकर्ताओं को अरुण जेटली के कार्यों और पार्टी में उनके सहयोग बारे अवगत करवाया। 

उन्होंने कहा कि अरुण जेटली ने छात्र राजनीती में सक्रिय रहते हुए आपातकाल का डटकर विरोध किया जिस कारण उन्हें 19 महीने जेल में बिताने पड़े। राम कुमार ने कहा कि जेटली ने बोफोर्स जैसे घोटालों का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि जेटली के जाने से ना केवल भाजपा बल्कि राजनीति को गहरी क्षति पहुंची है।

Ekta