मोदी से डरकर भागे बहन-भाई : अनुराग

Saturday, Apr 27, 2019 - 08:41 PM (IST)

ऊना, (अमित): हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में ताबड़तोड़ प्रचार किया। इस दौरान अनुराग ने प्रियंका गांधी द्वारा चुनाव नहीं लडऩे पर कटाक्ष करते हुए बहन भाई द्वारा मोदी से डरकर भागने की बात कही है। उन्होंने राहुल गांधी द्वारा ही प्रियंका का टिकट काटे जाने का दावा कर कांग्रेस पर हमला बोला। अनुराग ने ई.वी.एम. मशीन के बहाने कांग्रेस द्वारा रणभूमि छोडऩे की बात भी कही। उन्होंने सुरेश चंदेल द्वारा रिपोर्ट कार्ड पूछे जाने पर एम्स बिलासपुर, ट्रिपल आई.टी. का काम कांग्रेस कार्यकाल में रोके जाने का आरोप लगाते हुए, पी.जी.आई. ऊना , भानुपाली-बिलासपुर रेलवे लाइन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर प्रतिवार किया।

अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में किया चुनाव प्रचार

हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान पंचायतीराज मंत्री वीरेंद्र कंवर भी मौजूद रहे। कुटलैहड़ दौरे के दौरान अनुराग ने करीब एक दर्जन नुक्कड़ सभाओं के साथ-साथ क्षेत्र में रोड शो भी किया। अनुराग ठाकुर ने नए-नए कांग्रेसी बने पूर्व बीजेपी सांसद सुरेश चंदेल द्वारा उनके विकास कार्यों का रिपोर्ट कार्ड पूछे जाने पर सवालिया लहजे में हमला किया। उन्होंने पी.जी.आई. ऊना, एम्स बिलासपुर, ट्रिपल आई.टी. , भानुपाली-बिलासपुर रेलवे लाइन का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर विकास कार्यों में अड़ंगा डालने के आरोप जड़े। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा माफ़ी मांगे जाने का जिक्र करते हुए सुरेश चंदेल पर तंज कसा ।

ई.वी.एम. का रोना रोकर अभी से ही मैदान छोडऩे का भी आरोप लगाया

अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध चुनाव नहीं लडऩे पर तीखा हमला किया है और भाई-बहन द्वारा मोदी से डर कर भागने की बात कही। अनुराग ने राहुल गांधी द्वारा ही प्रियंका का टिकट काटे जाने की बात कहकर कांग्रेस पर कटाक्ष किया। यही नहीं उन्होंने कांग्रेस द्वारा ई.वी.एम. का रोना रोकर अभी से ही मैदान छोडऩे का भी आरोप लगाया।

 

Kuldeep