विवाहिता की संदिग्ध मौत, अपने पीछे छोड़ गई 2 व 5 साल के बच्चे

Monday, Feb 04, 2019 - 09:07 PM (IST)

अम्ब (अश्विनी): मुबारिकपुर की एक विवाहिता की संदिग्ध मौत हो गई। सूचना मिलने पर अम्ब पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार सायं महिला (30) के परिजन उसे सिविल अस्पताल अम्ब लाए लेकिन डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टर की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसके परिजनों के बयान कलमबद्ध किए। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों ने बताया है कि वह बीमार रहती थी। आज भी वह ज्यादा बीमार थी जिसे वह उपचार के लिए अस्पताल लेकर आए। बताया जा रहा है कि गत दिवस महिला के मायके पक्ष के लोग मुबारिकपुर में उसकी खबर लेने के लिए आए हुए थे। महिला अपने पीछे 2 व 5 साल के बच्चे को पीछे छोड़ गई है। डी.एस.पी. अम्ब मनोज जम्वाल का कहना है कि पुलिस ने उसके परिजनों के बयान कलमबद्ध कर शव उनके सुपुर्द कर दिया है।

Kuldeep