उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ली बारिश से हुई तबाही की प्रशासन से फीडबैक

punjabkesari.in Monday, Aug 12, 2024 - 12:31 PM (IST)

ऊना (सुरेन्द्र): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने जिला ऊना में भारी बारिश से हुई तबाही पर जिला प्रशासन से फीडबैक ली है। उन्होंने राहत कार्यों को तेज करने को कहा है। विशेष कर हरोली क्षेत्र में हुए नुक्सान पर तुरंत कार्रवाई करने को कहा गया है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि बाथू व जेजों में हुए हादसे में 12 लोगों की बहुमूल्य जान गई हैए जो बेहद दुखद है, शोक संतप्त के साथ मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं। 

उन्होंने कहा कि अभी भी 3 लोग मिसिंग हैं। उन्होंने कहा कि टीमें जुटी हैं और लापता लोग जल्द मिलें, इसके लिए प्रयास हो रहा है। मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस बारिश ने निजी व सरकारी संपत्ति को नुक्सान पहुंचाया है। वहीं बहुमूल्य जान का जो नुक्सान हुआ है, यह बहुत अधिक दर्दनाक है। उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह से शोक संतप्त परिवारों के साथ है। हरसंभव मदद की जाएगी। उन्होंने कहा कि बरसात ने जिस प्रकार से हरोली क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र में नुक्सान किया है, यह दुखद है। उन्होंने स्थानीय युवकों द्वारा 4 लोगों की जान बचाने को भी सराहा। उन्होंने कहा कि नुक्सान न हो, इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रशासन को हर जरूरी निर्देश दिए गए हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News