ऊना में मुम्बई व बिहार से आए 2 लोग पॉजिटिव

punjabkesari.in Tuesday, Jul 07, 2020 - 10:08 PM (IST)

ऊना (विशाल): जिला में मंगलवार को 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इनमें से एक 38 वर्षीय व्यक्ति रिपोह मिसरा से संबंधित है जोकि महाराष्ट्र के मुम्बई से लौटा था, वहीं बिहार से आया 22 वर्षीय युवक भी पॉजिटिव आया है। दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है, वहीं फॉलोअप सैंपल के तौर पर भेजा कटौहड़ कलां निवासी महिला का सैंपल नैगेटिव आया है। जानकारी के अनुसार मुम्बई रिटर्न रिपोह मिसरा का व्यक्ति 29 जून को ऊना आया था जिसको संस्थागत क्वारंटाइन किया गया था। झारखंड से लौटा बिहार का 22 वर्षीय प्रवासी युवक पॉजिटिव आया है जोकि झलेड़ा के सैंटर में क्वारंटाइन किया गया था। इसकी तबीयत खराब होने पर इसको क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में शिफ्ट किया गया और इसका सैम्पल लिया गया जिसमें यह पॉजिटिव आया है। सीएमओ डा. रमन कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों मरीजों को कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Kuldeep

Recommended News

Related News