यू.जी.सी. पे स्केल को लेकर कालेजों में सांकेतिक भूख हड़ताल, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा

Monday, May 23, 2022 - 04:33 PM (IST)

चम्बा (रणवीर): सात दिन के अल्टीमेटम के बावजूद प्रदेश सरकार ने हिमाचल राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ की किसी मांग को पूरा नहीं किया है। इसके कारण अब शिक्षक वर्ग को भी सांकेतिक भूख हड़ताल करनी पड़ रही है। यह बात सोमवार को यू.जी.सी. पे स्केल समेत अन्य मांगों को लेकर हड़ताल के दौरान हिमाचल राजकीय महाविद्यालय शिक्षक संघ के इकाई अध्यक्ष परविंद्र कुमार ने कही। उन्होंने कहा कि अगर जल्द भूख हड़ताल के बाद सरकार ने संघ को नहीं माना तो आंदोलन को तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 24 मई से 27 मई तक  लगातार धरना एवं गेट मीटिंग का आयोजन किया जाएगा।

इसके बाद क्रमिक अनशन आरंभ किया जाएगा। इकाई सचिव डॉ मोहिंद्र सलारिया ने बताया कि हड़ताल प्रदेश भर के सभी महाविद्यालयों में की जा रही है। सभी कालेज में कार्य लगभग ठप है। कहा कि सातवां वेतन आयोग लागू करने के साथ एम.फिल और पी.एच.डी की इंक्रीमेंट को बहाल करना, कांटै्रक्ट पीरियड को रेगुलर सर्विस बेनिफिट्स में शामिल करना है, प्रिंसिपल की डी.पी.सी करवाना एवं महाविद्यालय में प्रोफेसर के पद का सृजन करना मुख्य मांगे हैं। उन्होंने कहा कि इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार अगला कठोर कदम उठाया जाएगा। इस अवसर पर प्रोफेसर राकेश राठौर, प्रोफेसर विजय, डॉ हेमंत प्रोफेसर,प्रो केहर सिंह, डॉक्टर पूनम प्रवेश, प्रो शिवानी, डॉ प्राणीता ,डॉक्टर विदुषी ,डॉक्टर अशीष डॉक्टर सुनील, डॉ चमन,डॉक्टर तेज सिंह, प्रोफेसर हड़ताल पर रहे।   

 

Content Writer

Kaku Chauhan