चरस के साथ महिला गिरफ्तार

Monday, Aug 14, 2017 - 11:51 PM (IST)

उदयपुर :लाहौल-स्पीति पुलिस ने ढाबा चलाने वाली महिला को 76 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। महिला को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। आरोपी महिला के खिलाफ  पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला की पहचान पिंकी गुरंग (36) पत्नी शंकरपाल निवासी कोलकाता मौजूदा रिहायश केलांग के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक महिला के ठिकाने पर गुप्त सूचना के आधार पर दबिश दी गई थी। महिला इसी ढाबे में बने एक छोटे से कमरे रहती है। पुलिस को शक था कि महिला चरस की तस्करी करती है। इस पर जब ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी तो चरस मिली। तोलने पर यह चरस 76 ग्राम पाई गई। लाहौल-स्पीति के एस.पी. गौरव सिंह ने महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।