नशे के खिलाफ जारी पुलिस का अभियान, डेढ़ किलो अफीम के साथ पकड़े दो युवक

Wednesday, Sep 11, 2019 - 12:34 PM (IST)

सोलन: सोलन जिला में पुलिस ने डेढ़ किलो अफीम के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दरअसल नशे के तस्करों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ोग में रह रहे नेपाली राजू राणा और अर्जुन केसी से 1 किलो 437 ग्राम अफीम बरामद की है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है और उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई का जी रही है। एएसपी डॉ. शिव कुमार शर्मा ने इस मामले की पुष्टि की है।

Ekta