हैल्मेट पहनकर आए 2 युवकों ने किया ATM लूटने का प्रयास

Sunday, May 27, 2018 - 10:18 PM (IST)

पांवटा साहिब: उपमंडल के माजरा में स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया के ए.टी.एम. के शटर तोड़ कर ए.टी.एम. को लूटने का असफल प्रयास किया। बदमाशों ने सी.सी.टी.वी. कैमरे को भी तोड़ दिया है। जानकारी के अनुसार रात 2 बजकर 20 मिनट पर 2 युवक हैल्मेट पहनकर व मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। पहले उन्होंने ए.टी.एम. के बाहर लगा सी.सी.टी.वी. कैमरा तोड़ा तथा उसके बाद शटर के ताले। इसके बाद वे ए.टी.एम. कक्ष में पहुंचे, जहां पर उन्होंने ए.टी.एम. मशीन को तोड़ा तथा उसमें से रिजैक्ट नोटों की ट्रे से कैश निकाल लिया। उसके बाद वे नीचे की ट्रे तोडऩे में कामयाब नहीं हो सके तथा मौके से फरार हो गए।


मामले की जांच में जुटी पुलिस
जब सुबह बैंक के कर्मचारी ए.टी.एम. के पास आए तो देखा की ए.टी.एम. के शटर का ताला टूटा हुआ था व अंदर ए.टी.एम. मशीन को भी तोड़ा गया था। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने माजरा पुलिस थाने में शिकायत दी। शिकायत मिलते ही माजरा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई। माजरा पुलिस थाना प्रभारी सेवा सिंह ने बताया कि स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया के ए.टी.एम. में बदमाशों ने तोडफ़ोड़ की है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Vijay