जाली शादी कर गहने लेकर भागीं 2 महिलाएं गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

Tuesday, Mar 07, 2023 - 09:23 PM (IST)

पालमपुर (प्रदीप): भवारना पुलिस ने जाली शादी करने के आरोप में जतोग शिमला से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 11 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। भवारना पुलिस थाना के एसएचओ केहर सिंह ने बताया कि परौर निवासी प्रकाश चंद धीमान ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि शंभू मेहता नामक व्यक्ति ने उसके 2 लड़कों की शादी उक्त महिलाओं से दाड़लाघाट के मंदिर में करवाई थी। उक्त महिलाएं उनके घर में 10 दिनों तक रहीं और फिर गहने बगैरह चुराकर रफूचक्कर हो गईं। उन्होंने बताया कि शिकायत पर शंभू मेहता को पुलिस ने हिरासत में लेकर उससे 20 हजार रुपए रिकवर किए थे। रिमांड में पुलिस आरोपी महिलाओं से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन्होंने इससे पहले कितनी जाली शादियां की हैं।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay