आग से दोमंजिला मकान जलकर राख, 3 लाख का नुक्सान

punjabkesari.in Monday, May 28, 2018 - 12:55 AM (IST)

बिलासपुर: सदर उपमंडल के सायर भस्सी गांव में अचानक लगी आग से एक दोमंजिला मकान जल गया। जानकारी के अनुसार देवी राम पुत्र किरपा राम के मकान में अचानक आग लग गई। जब घर वालों ने घर की छत से धुआं निकलते हुए देखा तो उन्हें आग लगने का पता चला, जिस पर उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी। गांववासी भी इस आग को बुझाने में जुट गए। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर काफी मशक्कत स्रह्य बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन इस घटना में देवी राम का दोमंजिला स्लेटपोश मकान जल गया। इस मकान में रखा सामान भी जल कर राख हो गया है।


3 लाख रुपए की संपत्ति आग में स्वाह
फायर आफिसर सुभाष मिश्रा ने बताया कि करीब 3 लाख रुपए की संपत्ति आग में जलकर स्वाह हो गई, जबकि साथ लगते मकानों को जलने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News