दो सैनिकों के घरों को बनाया निशाना, लाखों की चोरी

Tuesday, Feb 19, 2019 - 01:18 PM (IST)

झंडूता (ब्यूरो): ग्राम पंचायत झंडूता के गांव मुकडाना में चोरों ने दो सैनिकों के घरों में घुसकर ताले तोड़कर वहां से नगदी व कई गुना सामान चोरी कर रफूचक्कर हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव मुकडाना के कश्मीर सिंह दोपहर को घास लाने के लिए सड़क से गुजर रहे थे कि अचानक उनकी नजर कपिल देव स्व.पुत्र भाग सिंह के मकान में पड़ी। उन्होंने पाया कि उनके घरों के ताले टूटे हुए थे। उन्होंने इस बारे में कपिल देव की पत्नी सुशीला कुमारी को इस बारे में अवगत करवाया। 

सुशीला उस वक्त अपने मायके में गई हुई थी। जब घर पहुंची तो उसने पाया कि घर से सारा सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था तथा घर से कंबल, रजाई, एल.ई.डी. टी.वी., बर्तन, बिना सिले वस्त्र, बच्चों के वस्त्र, 29 हजार रुपए की नकदी तथा 12 लाख के गहने गायब पाए। उसी रात उनके साथ लगते घर विनोद कुमार पुत्र ओंकार सिंह जो अपनी ड्यूटी फौज में दे रहे हैं तथा उनके साथ उनकी पत्नी भी बच्चों सहित साथ गई हुई है। घर में कोई नहीं था इसका फायदा चोरों ने लेते हुए उनके घर से भी एक बाइक, सोने की अंगूठी तथा 22 हजार रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर लिया।

इस चोरी की घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा हो गया है। स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ग्राम पंचायत रोहल की प्रधान सपना देवी, झंडूता की प्रधान कमलेश कुमारी, बलघाड़ की प्रधान रचना देवी, पंचायत समिति अध्यक्ष प्रोमिला बसु, व्यापार मंडल के प्रधान अनिल धीमान, जिला परिषद सदस्य वंदना देवी ने सरकार और विभाग से मांग की है कि चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग की है।

Ekta