10.130 किलोग्राम चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Saturday, Feb 20, 2021 - 10:17 AM (IST)

कुल्लू (ब्यूरो) : पुलिस ने दो नेपाली तस्करों को 10.130 किलोग्राम चरस की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस के अनुसार थाना सदर की टीम चील मोड़ के पास गश्त पर थी। इस दौरान जरी की तरफ को पैदल जा रहे एक नेपाली व्यक्ति व महिला को पूछताछ के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चरस की उक्त खेप मिली। ऋषभ कैफे के पास पैदल जरी की तरफ जा रहे इन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान जोख बहादुर पुन पुत्र राम कुमार पुन निवासी गांव धवाड, जिला रोलपा, आंचल रावती , नेपाल उम्र 39 वर्ष व दिल कुमारी घर्ती पुत्री तेज मान धर्ती निवासी वार्ड नंबर 5 गांव् तकसेरा, जिला रुकम, आंचल रावती नेपाल व उम्र 45 के कब्जा से कुल 10.130 किलो ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी गौरव सिंह ने कहा कि आरोपियों को गिरफ्तार कर आगामी कार्यवाही की जा रही है।
 

Content Writer

prashant sharma