चम्बा में 2 किलो 50 ग्राम चरस के साथ दो व्यक्ति गिरफ्तार

Friday, Jan 07, 2022 - 11:54 AM (IST)

सलूणी (शक्ति प्रसाद) : जिला चम्बा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को पुलिस चौकी बकलोह के पुलिस दल ने गुन्ना मार्ग (तुननुहट्टी के पास) नाकाबंदी के दौरान जगदीश चंद पुत्र देवी सिंह निवासी गांव सरेला डाकघर थली तहसील चुराह जिला चंबा उम्र 31 वर्ष व फिरोज खान पुत्र कासमदीन निवासी गाँव गलोडी डाकघर थली तहसील चुराह जिला चम्बा उम्र 36 वर्ष के कब्जे से कुल 2 किलो 50 ग्राम चरस बरामद की। जिस पर उक्त दोनों व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस थाना चुवाड़ी मे मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 20, 25, 29 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपीयों को मौका से गिरफ्तार कर लिया गया है व मुकदमा मे आगामी अन्वेषण जारी है। मामले की पुष्टि विनोद कुमार एएसपी चम्बा ने करते हुए कहा कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। पुलिस चरस तस्करों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रखेंगे।
 

Content Writer

prashant sharma