सफलता: चिट्टा सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन दिल्ली से गिरफ्तार

punjabkesari.in Thursday, Feb 20, 2020 - 02:53 PM (IST)

 

कुल्लू (दिलीप):  कुल्लू पुलिस ने चिट्टा सप्लाई करने वाले दो नाइजीरियन को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक भुंतर थाना में 16 फरवरी को दर्ज मामले में गिरफ्तार आरोपित अर्पित ने नाइजीरियन तस्‍कर कॉलिंस से हेरोइन सप्लाई की डील की थी। कॉलिंस ने दूसरे तस्‍कर चीमा के साथ मिलकर अर्पित के पिता अश्वनी को 13 ग्राम हेरोइन बेची थी। इसके बाद कुल्लू पुलिस ने एक टीम दिल्ली भेजी और वहां दोनों नाइजीरियन आरोपितों को धर दबोचा। पुलिस टीम ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 के तहत मोहन गार्डन उत्तम नगर जिला द्वारका दिल्ली से गिरफ़्तार करके कुल्लू लाया है। जांच के दौरान पता चला कि आरोपित के पास न तो कोई पासपोर्ट मिला और न ही वीजा है।

आरोपित के खिलाफ पुलिस ने फॉरेनर एक्ट की धारा 14 के तहत भी कार्रवाई की है। सनद रहे कि जुलाई 2019 से अब तक कुल्लू पुलिस ने 15 विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनमें से 11 नाइजीरियन चिट्टा सप्लायर्स शामिल सभी आरोपितों को कुल्लू के युवाओं को ड्रग्स कीसप्लाई करने के जुर्म में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह सभी विदेशी नागरिक अभी जेल में बंद हैं। मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने बताया कुल्लू में ज्यादातर युवाओं को दिल्ली से नाइजीरियन ही चिट्टा सप्लाई करते थे। पुलिस ने इसी आधार पर दो नाइजीरियन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में छानबीन तेज कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kirti

Recommended News

Related News