लैंडस्लाइड के चलते दो परिवारों पर टूटा कहर, खौफ के साए में गुजरी वो 'काली' रात (Video)

Tuesday, Oct 02, 2018 - 11:45 AM (IST)

चंबा (मोहम्मद आशिक): लगातार मौसम साफ होने के चलते अब भी लैंडस्लाइड का कहर जारी है। चंबा में कल्हेल पंचायत के खंडियारु गांव में लैंडस्लाइड के चलते दो परिवारों पर आफत टूट पड़ी है। भारी बारिश की वजह से दोनों घरों को खतरा पैदा हो गया है, जहां रहने से भी परिवार की सदस्य घबरा रहे हैं। मुश्किल की घड़ी में परिवारों के सामने प्रशासन के आगे हाथ फैलाने के सिवाय कोई दूसरा चारा ही नहीं है। मगर वो गुहार लगाए भी तो किससे कोई इनकी सुध लेने वाला भी तो नहीं।


इस बारे में जब पंचायत के प्रधान से आपदा प्रभावितों ने बात करनी चाहिए तो उन्होंने किसी भी तरह की मदद से पल्ला झाड़ लिया। भारी बारिश के बाद लैंडस्लाइड के चलते इन घरों में रहने से भी परिवार के सदस्य कतरा रहे हैं और खुले में ही तंभू गाड़ कर रहने को मजबूर हैं।


लैंडस्लाइड की जद में आने के बाद से घरों की दीवारों में बड़ी-बड़ी दरारें आ गई है। वहीं आपदा प्रभावित दोनों परिवारों के सामने कहीं से कोई राहत मिलती नजर नहीं आ रही और उस पर स्थानीय प्रशासन की बेरुखी इन्हें रह-रह कर सता रही है।  

Ekta