PICS: दो भाइयों की आपसी झड़प में हुआ कुछ ऐसा...पढ़ आप भी रह जाएंगे हैरान

Thursday, Dec 14, 2017 - 02:18 PM (IST)

सुंदरनगर (नितेश): सुंदरनगर के बोहट वार्ड के ज्यौर गांव में एक हैरानीजनक मामला सामने आया है। जहां दो भाइयों की आपसी झड़प में एक की जान चली गई। घटना से पहले गंभीर अवस्था में घायल युवक को उसके भाई कर्ण ने सिविल अस्पताल सुंदरनगर में लाया, जहां पर इलाज के दौरान रजत (20) की मौत हो गई। 


हुआ यूं कि ज्यौर गांव के रहने वाले कर्ण को लगातार इस बात की शिकायत मिल रही थी कि उसका छोटा भाई रजत कॉलेज नहीं जाता है। इधर-उधर घूमता रहता है। इस पर कर्ण ने अपने छोटे भाई रजत को कई मर्तबा समझाने की कोशिश की। उसने गुरुवार भी उसको समझाया। इसके बाद कर्ण जब नरवाड खड्ड से गुजर रहा था तो रजत वहीं पर फोन पर बात कर रहा था। कर्ण ने यहीं पर पहले उससे पूछा कि वह यहां क्या कर रहा है, जब उसने उसकी बात को अनसुना किया तो कर्ण ने उसे थप्पड़ मार दिया। इस पर गुस्साए रजत ने चाकू निकाल लिया। 


इसके बाद बड़े भाई ने उससे चाकू छीनने की कोशिश कि तो रजत नीचे गिर गया और उसका चाकू उसको ही लग गया। जब उसने अपने भाई को उठाया तो उसका काफी खून बह गया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने बोहट वार्ड के नरवाड खड्ड का जायजा लिया। पुलिस प्रांरभिक दृष्टि में सीआरपीसी की धारा 174 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी है। अस्पताल में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। डीएसपी तरणजीत सिंह का कहना है कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।