पेट्रोलिंग के दौरान 372 ग्राम चरस सहित दो गिरफ्तार

Sunday, Oct 10, 2021 - 12:43 PM (IST)

सलूणी (शक्ति प्रसाद) : किहार पुलिस ने अलग अलग जगहों पर पेट्रोलिंग के दौरान दो व्यक्तियों को 372 ग्राम चरस के खेप के साथ गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी अनुसार पहले मामले में पुलिस थाना के अतिरिक्त एसएचओ बाबू राम के नेतृत्व में पुलिस दल किहार संघणी सड़क पर पेट्रोलिंग कर रहे थे। भांगदला के पास पहुंचने पर अपर जुवांस की ओर से एक व्यक्ति आ रहा और पुलिस दल को देखकर वह भागने लगा। पुलिस ने उसे धरदबोचा। उसकी तलाशी के दौरान पुलिस को उसके पास से 194 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस टीम ने एनडीपी एक्ट के तहत चरस तस्कर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की शिनाख्त बिट्टू ठाकुर पुत्र प्यार चंद गांव  जुवांस डाकघर भांदल तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में है। जबकि दूसरे मामले में पुलिस थाना किहार के नेतृत्व में अरविंद कुमार ने धारगला-सुखधार सड़क मार्ग पर पेट्रोलिंग कर रहे थे कि पनोत पुल के पास एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके पास से 178 ग्राम चरस बरामद की। पुलिस ने देवी सिंह पुत्र नरेश कुमार गांव पटोली डाकघर सिधोट तहसील चुराह को गिरफ्तार किया है। 
 

Content Writer

prashant sharma