चरस बेचने के आरोप में 2 गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजे

Thursday, May 10, 2018 - 05:43 PM (IST)

चम्बा: बीते मंगलवार को 1 किलो 704 ग्राम चरस सहित धरे गए दोनों आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने दबिश देकर सिल्लाघ्राट से उन 2 लोगों को दबोचने में कामयाबी हासिल कर ली, जिन्होंने चरस तस्करी के आरोप में धरे लोगों को चरस बेच थी। पुलिस ने उक्त 2 लोगों को चरस बेच कर जुटाई गई रकम सहित दर दबोचा है। एस.पी. चम्बा डा. मोनिका भुटुंगरू ने मामले की पुष्टि की है।


50 हजार रुपए में खरीदी थी चरस
उन्होंने बताया कि पुलिस के एस.आई.यू. सैल ने मंगलवार को भटालवा पुल के पास कार में सवार 2 लोगों से जो चरस पकड़ी थी उस मामले में पुलिस ने जब आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने पुलिस को बताया कि यह चरस उन्होंने तिलक राज व देसराज से 50 हजार रुपए में खरीदी है। पुलिस ने यह जानकारी हासिल करते ही बुधवार को चुपचाप से अपनी कार्रवाई को बिना समय गवाए अंजाम दिया। परिणामस्वरूप पुलिस के हत्थे वे 2 लोग भी चढ़ गए जिन्होंने यह चरस बेची थी।


पुलिस रिमांड पर भेजे आरोपी
एस.पी. चम्बा ने बताया कि धरे गए तिलक राज व देसराज के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा 29 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें हिरासत में ले लिया है। वीरवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Vijay