अढ़ाई साल पहले लापता युवक का मिला कंकाल, कपड़ों से हुई पहचान

Saturday, Dec 05, 2020 - 03:54 PM (IST)

चम्बा (काकू चौहान): जिले के रठियार क्षेत्र के जंगल में एक नर कंकाल मिला है। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। इसकी शिनाख्त भी कर ली गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। कंकाल की पहचान पवन कुमार (34) पुत्र रावण निवासी गांव भलोली रठियार के तौर पर हुई है। शनिवार को ग्रामीण गांव के साथ लगते जंगल में जलाने के लिए लकडिय़ां लाने गए थे। अचानक उन्हें जंगल में एक कंकाल दिखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही सुल्तानपुर चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

जांच के दौरान कपड़ों और जूतों से कंकाल की पहचान पवन कुमार के रूप में की गई। बताया जा रहा है कि करीब अढ़ाई साल से लापता था। युवक भेड़ बकरियां चराता था और मजदूरी करता था। इसके चलते अकसर में कई महीनों तक घर से बाहर रहता था लेकिन फिर वापस लौट आता था। करीब ढाई साल से वह घर नहीं लौटा था। अब उसका कंकाल बरामद हुआ है। एसपी अरूल कुमार ने मामले की पुष्टि की है।

Kaku Chauhan