टवीट: धूमल ने योगी से की स्कूल के बच्चों को उचित सहायता दिलाने की मांग, नड्डा ने प्रकट किया गहरा दुख

Friday, Nov 03, 2017 - 03:30 PM (IST)

शिमला: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की स्कूल बस आज आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की घटना की जानकारी जैसी ही प्रदेश के बीजेपी के सीएम कैंडिडेट प्रेम कुमार धूमल को मिली तो उन्होंने योगी आदित्यनाथ जी से  बात करके  उचित सहायता दिलाने की मांग की। इस पर धूमल ने टवीट भी किया है। वहीं इस दुर्घटना पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। इस पर उन्होंने लिखा हमारी प्रार्थनाएं पीड़ितों के साथ हैं।

पीड़ितों का उचित सहायता करने का अनुरोध
धूमल ने टवीटर पर लिखा, आगरा के समीप हुए, मंडी के आलोक भारती स्कूल के बस दुर्घटना की जानकारी मिली।मैंने योगी आदित्यनाथ जी से बात कर, उनसे पीड़ितों का उचित सहायता करने का अनुरोध किया है।

25 बच्चे घायल, एक की मौत
गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की स्कूल बस आज आगरा के पास यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में करीब 25 बच्चे घायल हो गए और एक की मौत हो गई। चार बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है।