Chamba: तुनुहट्टी में चिट्टे के साथ पकड़ा अमृतसर का युवक

punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 11:29 PM (IST)

तुनुहट्‌टी (संजय): जिला चम्बा के प्रवेश द्वार तुनुहट्‌टी में पंजाब रोडवेज की बस में सवार एक युवक से 1.67 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाना चुवाड़ी में उसके खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। रविवार को पुलिस चैक पोस्ट तुनुहट्‌टी में शाम के समय रोजमर्रा की तरह पुलिस दल चैक पोस्ट प्रभारी विवेक कुमार की अगुवाई में वाहनों की जांच कर रहा था कि सवा 5 बजे पठानकोट से डल्हौजी जा रही पंजाब रोडवेज की बस को जांच के लिए रोका गया। पुलिस दल ने जब बस में रखे गए सामान और उसमें बैठे हुए यात्रियों की जांच शुरू की तो बस में सवार एक युवक घबराने लगा। युवक को घबराया देखकर पुलिस ने जब उक्त युवक की जांच की तो उक्त युवक से चिट्टा बरामद किया गया।

पूछताछ में युवक ने अपना नाम निशांत सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी जबोवाल डाकघर त्रिसिखे तहसील बाबा बकाला जिला अमृतसर बताया। पुलिस ने मौके पर ही चिट्टे को अपने कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ थाना चुवाड़ी में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एस.पी. चम्बा विजय कुमार सकलानी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Kuldeep

Related News