सीमैंट से भरा ट्रक व सेब से भरी पिकअप खाई में गिरी, चालकों ने ऐसे बचाई जान

Tuesday, Sep 11, 2018 - 04:46 PM (IST)

भरमौर: सोमवार को चम्बा से होली की ओर जा रहा एक ट्रक लूणा नामक स्थान के पास सड़क से नीचे जा गिरा। वहीं उलांसा-गरोला मार्ग एक पिकअप जीप गहरी खाई में गिर गई। दोनों दुर्घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। जानकारी अनुसार पहले मामले में सोमवार को रात के समय बजोली-होली विद्युत परियोजना के निर्माण कार्य के लिए यह ट्रक सीमैंट लेकर जा रहा था और लूणा के पास पहुंचने पर यह अनियंत्रित होकर रावी नदी में जा गिरा। चालक ने ट्रक से छलांग लगा कर अपनी जान बचाई। दुर्घटना में वाहन व सीमैंट को नुक्सान पहुंचा है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

मंडी ले जाया जा रहा था सेब
वहीं दूसरे मामले में उलांसा-गरोला मार्ग पर सेब से लदी एक पिकअप के गहरी खाई में गिर गई। इस दौरान चालक ने भी छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। इस पिकअप में लगभग 150 सेब के डिब्बे लोड कर मंडी ले जाए जा रहा थे। सड़क का कार्य चला होने के कारण सड़क में गिरे मलबे पर झोल खाने से उपरोक्त मामला पेश आया गनीमत यह रही कि चालक साहिब सिंह ने छलांग लगाकर अपनी जान बचा ली। घटना के समय चालक वाहन में अकेला ही था।

Vijay