ट्रक ने स्कूटर को मारी टक्कर, 1 घायल टांडा रैफर

punjabkesari.in Sunday, Oct 18, 2020 - 04:47 PM (IST)

परागपुर (मनोज): परागपुर के निकतवर्ती गांव नलेटी में शनिवार सायं एक ट्रक व स्कूटर के बीच टक्कर हो गई, जिसमें एक स्कूटर सवार घायल हो गया। जानकारी के अनुसार एक ट्रक नलेटी से परागपुर की तरफ आ रहा था जोकि नलेटी चौक पर नैहरनपुखर की तरफ से आ रहे स्कूटर से टकरा गया। स्कूटर पर 2 व्यक्ति सवार थे, जिनमें से पीछे बैठा वीर सिंह निवासी भजनाथ परागपुर इस हादसे में घायल हो गया। घायल को सिविल अस्पताल देहरा ले जाया गया जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रैफर कर दिया गया है। डीएसपी देहरा रणधीर सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि उक्त ट्रक चालक के खिलाफ  मामला दर्ज कर लिया गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Vijay

Recommended News

Related News