टूलकिट लीक लैटर से कांग्रेस की मानसिकता बेनकाब : त्रिलोक कपूर

punjabkesari.in Wednesday, May 19, 2021 - 10:05 PM (IST)

पालमपुर (ब्यूरो): टूलकिट लीक लैटर ने कांग्रेस की गिरी हुई मानसिकता को बेनकाब किया है। यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक कपूर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि महामारी के इस संकट काल में एक तरफ  जहां सारा देश कोरोना के विरुद्ध संघर्ष कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ  देश का सिकुड़ता हुआ एक राजनीतिक दल कांग्रेस पार्टी टूलकिट के रूप में एक षड्यंत्र रच कर भारत को दुनिया में बदनाम व अपमानित करने की कोशिश कर रहा है। भाजपा नेता ने कहा कि जिस तरह कांग्रेस पिछले कुछ दिनों से अपने इस टूलकिट अभियान के अंतर्गत राष्ट्रीय स्तर पर भ्रामक प्रचार कर रही है उससे हिमाचल प्रदेश भी अछूता नहीं रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Vijay

Recommended News

Related News