आजादी का अमृत महोत्सव : 15500 फुट ऊंची रोहतांग चोटी पर फहराया तिरंगा

Friday, Aug 12, 2022 - 10:21 PM (IST)

पतलीकूहल (ब्यूरो): आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण खेल संस्थान मनाली के दल ने रोहतांग दर्रे की 15500 फुट ऊंची चोटी पर तिरंगा फहराया। संस्थान के 18 सदस्यीय दल का नेतृत्व वरिष्ठ हिम पर्वत बचाव अनुदेशक लुद्दर ठाकुर ने किया। चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनाली भी दल में शामिल रहीं। अभियान दल सुबह 7 बजे मनाली से रवाना हुआ, जिसने 2 बजे रोहतांग की चोटी पर तिरंगा फहराया। यह संस्थान पर्वतारोहण सहित जलक्रीड़ा और वायु क्रीड़ा में काम कर रहा है, जिसके चलते संस्थान का देश-विदेश में नाम है। संस्थान के निदेशक अविनाश नेगी ने बताया कि हर घर तिरंगा आजादी का अमृत महोत्सव के तत्वावधान में लोगों को तिरंगा घर लाने और भारत की आजादी के 75 वर्षों को चिन्हित करने तथा तिरंगे को हर घर में प्रोत्साहित करने के लिए एक अभियान है। उन्होंने कहा कि संस्थान की इस पहल के पीछे का विचार लोगों के दिलों में देश भक्ति की भावना को जगाना और भारतीय राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देना है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Content Writer

Vijay